छत्तीसगढ़

Congress ने हमेशा जनता को धोखा दिया : अरुण साव

Nilmani Pal
3 Jun 2024 9:30 AM GMT
Congress ने हमेशा जनता को धोखा दिया : अरुण साव
x

रायपुर raipur news। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू होने में महज कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। सात चरणों में हुए मतदान के बाद अब कल यानी 4 जून को मतगणना होने जा रही है। देशभर में जनता की निगाहें रिलज्ट पर टिकी है। एग्जिट पोल exit poll के अनुसार, लगभग सभी संस्थानों ने NDA को बहुमत तक पहुंचते दिखाया है। इसी बीच रिजल्ट से पहले कांग्रेस नेताओं के ईवीएम EVM पर सवाल पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीखा पलटवार किया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव Deputy Chief Minister Arun Saw ने पलटवार करते हुए कहा कि एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद कांग्रेस Congress बौखलाई हुई है। कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे। उन्होंने किया क्या है, जो जनता उसे वोट दे। कांग्रेस ने जनता को हमेशा धोखा दिया और लूट है। वे (कांग्रेस) जान रहे हैं कि हार हो रही, इसलिए तिलमिलाई हुई है। अरुण साव ने कहा कि 400 पर बीजेपी पर सवाल उठाते है, राहुल को कैसे पता कि इंडी गठबंधन Indi Coalition 295 सीट जीत रही।

chhattisgarh news बता दें कि एग्जिग पोल पर सवाल पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा था, कि क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? दरअसल, 295 एक पंजाबी गाना है जिसे मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने गाया था। राहुल गांधी के इस गाने के बारे में बताने का मतलब था कि INDIA को 295 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। वहीं, बीते दिन भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ऐलान किया था कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295 सीट से ज्यादा जीतेगा।

Next Story