छत्तीसगढ़

रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत, 23 वार्डों में किया कब्जा

Nilmani Pal
23 Dec 2021 11:30 AM GMT
रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत, 23 वार्डों में किया कब्जा
x

रायपुर। रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को 23 वार्डों में जीत मिली है. वही बीजेपी 10 वार्डों में विजयी रही है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। नगर पंचायतों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है, वहीं पांच नगर पालिकाओं में से तीन पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा को जीत मिली है। सबसे रोचक खैरागढ़ नगर पालिका का परिणाम हो गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा को 10-10 सीटें मिली हैं। वहीं भिलाई-चरोदा नगर निगम में कांग्रेस के ज्यादा सीट आए हैं। बीरगांव नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है।

भिलाई-चरोदा नगर निगम से एक बड़ी खबर आ रही है। भिलाई-चरोदा नगर निगम की महापौर रहीं चंद्रकांता मांडले चुनाव हार गई है। वहीं जामुल नगर पालिका में भाजपा का कब्जा हो गया है। भिलाई-चरोदा निगम में इस चुनाव से पहले भाजपा का कब्जा था, वह अब कांग्रेस की झोली में जाते दिख रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास स्थान भी इसी नगरीय निकाय में है।

बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। नगर पंचायत के पूरे 15 वार्डों में कांग्रेसी प्रत्याशी जीत गए हैं। इधर भैरमगढ़ नगर पंचायत में भी 10 वार्डों में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है तो वहीं 5 वार्डों पर भाजपा को जीत मिली है। सुकमा जिले के कोंटा नगरी निकाय में 15 में से 14 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, जबकि एक पर भाजपा आगे है। कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत में भी 11 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। अन्य 4 वार्डों में भाजपा ने कब्जा जमाया है।


नगर पंचायतों के परिणाम

कोंटा (15 सीट) - - कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0

भोपालपट्टनम (15 सीट) - कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0

भैरमगढ़ (15 सीट) - कांग्रेस 12, भाजपा 3, निर्दलीय 0

नरहरपुर (15 सीट) - कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0

प्रेमनगर (15 सीट) - कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2

मारो (15 सीट) - कांग्रेस 09, भाजपा 5, निर्दलीय 1

नगर पालिका परिषद के परिणाम

बैकुंठपुर (20 सीट) - कांग्रेस 11, भाजपा 7, निर्दलीय 2

शिवपुर-चरचा (15 सीट) - कांग्रेस 8, भाजपा 5, निर्दलीय 2

सांरगढ़ (15 सीट ) - कांग्रेस 11, भाजपा 3, निर्दलीय 1

जामुल (20 सीट) - कांग्रेस 6, भाजपा 10, निर्दलीय 4

खैरागढ़ (20 सीट) - कांग्रेस 10, भाजपा 10, निर्दलीय 0,

Next Story