छत्तीसगढ़

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा

Shantanu Roy
2 April 2024 6:52 PM GMT
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा
x
छग

रायपुर। कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे है। इसी तर्ज पर पिथौरा की महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी उषा पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उषा ने अपने त्याग पत्र में लिखा है कि उषा पटेल पिथौरा निर्वाचित अध्यक्ष महासमुंद ज़िला पंचायत हूँ 3 बार ज़िला पंचायत सदस्य निर्वाचित रही हूँ एवं वर्तमान मे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव हूँ विगत 25वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य के बतौर काम करते आ रही हूँ।

परन्तु इतने लम्बी सेवा देने के बावजूद लगातार संगठन के द्वारा मुझे और मेरे कामों की उपेक्षा की गई सगालार संगठन के नेताओं और शीर्ष नेताओं ने मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का काम संगठन में महिलाओ के सम्मान को हमेशा नजर अंदाज किया गया पार्टी मे सम्मान की जगह अपमान मिला महिलाओ के सम्मान और आत्मसम्मान के लिए मे कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग पत्र देती हूँ। भकिय मे महिलाओ के सम्मान और उनके हक़ अधिकारों के के लिए मे हमेशा लड़ाई लड़ती रहूंगी।

मुख्यमंत्री साय ने दिया था बड़ा बयान
चरणदास महंत के कांग्रेस के हार की स्थिति वाले बयान पर किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस में भगदड़ मची है। उनके नेता पार्टी छोड़ के भाग रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा नेता जहां भी सभा या रैली में जा रहे हैं, वहां कांग्रेसियों की पार्टी में शामिल होने की होड़ मची है। जनता इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से बाय-बाय करने को तैयार है। गौरतलब है कि आज ही नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का बयान आया है कि मेरी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तत्कालीन मंत्रियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उस समय गलती हुई है, जिसका खामियाजा हम आज भुगत रहे हैं कि हम आज सरकार में नहीं हैं और लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में अभी तक कोई वातावरण नहीं बना है। इसी विषय पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में पत्रकारों के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
कांकेर। कांग्रेस की सरकार ने जनादेश का अपमान किया, पूरे 5 साल प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया। छत्तीस में से एक भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया। प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया। ऐसी कांग्रेस को मजा चखाना है, उसको ऐसे हराना है कि कोई उसका नाम भी मत ले। आज कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराम नाग के नामांकन रैली के बाद आयोजित एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया। दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा, उन पर एफआईआर हुआ. कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को जुआ-सट्टा का लत लगाया और अब उसको सबक सिखाने की बारी आई है।कांकेर के कांग्रेस प्रत्याशी का जमानत जब्त कराना है, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नामोनिशान मिटाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया, गरीबों का मकान अधूरा का अधूरा रह गया । किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया। लेकिन हमने सरकार में आते ही वादे के अनुरूप 18 लाख पीएम आवास के लिए राशि जारी कर दी है । हमने 3100 रूपये प्रति क्विंटल में धान खरीदने का वादा किया था। 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का रिकॉर्ड भी बनाया और 24.72 लाख किसानों को 13,320 करोड़ रूपये अंतर की राशि भी दी. उन्होंने जनता से महतारी वंदन योजना की अगली किश्त 3 अप्रैल को जारी करने की बड़ी बात कही ।
श्री साय ने कहा कि आप सभी ने मोदी की गारण्टी पर विश्वास करते हुए हमें विधानसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया था। जिसके फलस्वरूप हमारी सरकार गारण्टी के सभी वादे को सांय-सांय पूरा कर रही है और आगे भी सांय-सांय करेंगे। सब काम सांय-सांय हो रहा है और कांग्रेस का बाय-बाय हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जनता-जनार्दन की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। ये चुनाव हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का चुनाव है, जिन्होंने 10 वर्ष के अपने शासनकाल में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के ध्येय वाक्य को लेकर गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। इसलिए तीसरी बार उनको प्रधानमंत्री बनाना है, आप सभी से ये आशीर्वाद मांगने आया हूँ. आप सभी को भोजराज नाग को सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा।
Next Story