छत्तीसगढ़
कांग्रेस महाधिवेशन: सुरक्षा की कमान आईजी आरिफ शेख को, इन अफसरों की भी तैनाती
Nil dhankar
19 Feb 2023 9:18 AM IST

x
रायपुर। कांग्रेस के 85 वें महाधिवेशन के सुरक्षा की कमान आईजी आरिफ शेख को सौंपी गई है. साथ ही इस बड़े कार्यक्रम के लिए 2 एआईजी, 5 एसपी को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. इतना ही नहीं 17 एएसपी, 50 डीएसपी के साथ ही 28 प्रशिक्षु डीएसपी को भी जिम्मेदारी मिली है. बता दें कि, नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी तक कांग्रेस का महाधिवेशन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसकी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 8 पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
Next Story





