छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को टिकट दिया, मंत्री ओपी चौधरी ने निकाली गलती

Nil dhankar
27 Jan 2025 12:30 PM IST
कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को टिकट दिया, मंत्री ओपी चौधरी ने निकाली गलती
x

रायपुर। कांग्रेस ने महिला सीट पर पुरुष को टिकट दिया है, इस गलती को निकालने वाले मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, कांग्रेस ने बरमकेला नगर पंचायत की महिला सीट पर श्री मनोहर नायक जी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। लगता है कोई टाइपिंग एरर है।भूपेश जी, सचिन जी! अगर टाइपिंग एरर होगा तो थोड़ा ठीक कर लेवें …

बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशियों की सूची भी अब जारी होने लगी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने 10 नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस ने महापौर पद के लिए कई दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतरा है।

बिलासपुर में कांग्रेस से प्रमोद नायक और भाजपा की पूजा विधानी चुनाव लड़ेंगी। राजनांदगांव में भाजपा से मधुसूदन यादव का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निखिल द्विवेदी से है। नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा वहीं 15 फरवरी को नतीजे आएंगे।



Next Story