छत्तीसगढ़

राजीव भवन में मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस

Nil dhankar
28 Dec 2022 9:56 AM IST
राजीव भवन में मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस
x

रायपुर। आज कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर में स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। PCC चीफ मोहन मरकाम ने प्रदेश कार्यलाय में झंडा फहराया।

बता दें कि स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश के सभी जिला, शहर, नगर, ब्लाक मुख्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के जिला, ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस का इतिहास विचारधारा, अतीत एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि आदि विषयों पर गोष्ठियां एवं परिसंवाद कार्यक्रम कर रैली व सेमीनार का भी आयोजन किया जायेगा।


Next Story