छत्तीसगढ़
पोटा केबिन में आग लगने से हुई बालिका की मौत की जांच के लिए कांग्रेस ने की समिति गठित
Nil dhankar
9 March 2024 3:14 PM IST

x
रायपुर। पोटा केबिन में आग लगने से हुई बालिका की मौत की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति का गठन किया है। बता दें कि कुछ साल पहले राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत बस्तर के आदिवासी इलाकों में पोटा केबिन की स्थापना की गई थी। इस पोटा केबिन की क्षमता करीब 500 सीटर की होती है। यहां आदिवासी बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई, आवासीय सुविधा दी जाती है। अलग-अलग इलाकों में गर्ल्स और बॉयज पोटा केबिन हैं।
Next Story





