छत्तीसगढ़

कांग्रेस ने 2 पार्षदों को किया निष्कासित, क्रॉस वोटिंग करने का आरोप

Nil dhankar
1 Jan 2022 4:19 PM IST
कांग्रेस ने 2 पार्षदों को किया निष्कासित, क्रॉस वोटिंग करने का आरोप
x
छग न्यूज़

बैकुंठपुर। कोरिया जिला के मुख्यालय और नगर पालिका बैकुण्ठपुर में आज हुए मतदान के बाद यहां भाजपा की अध्यक्ष बन गई हैं। जबकि यहां से कांग्रेस के 12 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। एक निर्दलीय और 7 पार्षद भाजपा के जीते थे लेकिन समय के साथ स्थितियां ऐसे बदली की आज भाजपा प्रत्याशी नविता शिवहरे ने जीत गईं।

जिसके बाद हरकत में आते हुए कांग्रेस पार्टी ने 2 निर्वाचित पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया। कांग्रेस ने मुसर्रत जहां और अहमदुल्ला फिरोज को पार्टी से निकाल दिया। इन पर क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। बैकुंठपुर नगर पालिका में कांग्रेस के आशीष यादव उपाध्यक्ष बने हैं जिन्होंने बीजेपी के भानू पाल को हराया है।


Next Story