छत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस कार्यकारिणी की हुई बैठक, पदयात्रा की शुरूआत 2 अक्टूबर से

Nil dhankar
30 Sept 2022 4:41 PM IST
रायपुर में कांग्रेस कार्यकारिणी की हुई बैठक, पदयात्रा की शुरूआत 2 अक्टूबर से
x

रायपुर। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आज कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस अब प्रदेश में पदयात्रा कर आम जनता को भारत जोड़ों यात्रा का संदेश को आम जनता को देंगे। पदयात्रा की शुरूआत गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर से होगी।

कांग्रेस ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में अगले तीन महीने तक कांग्रेस पदयात्रा करेगी। इस पद यात्रा का उद्देश्य भारत जोड़ो यात्रा का संदेश आम जतना तक पहुंचाना है। गांधी जयंती के अवसर पर बूथों में शुरूआत होती। पदयात्रा के जरिए कांग्रेस छत्तीसगढ़ सरकार के कामों की भी जानकारी आम जनता तक पहुंचाएगी।


Next Story