छत्तीसगढ़

भूपेश और धनेन्द्र ने सचिन के सामने एक-दूसरे को कोसा, मुंह खोलने-खुलाने की नौबत आई

Nil dhankar
19 March 2025 3:53 PM IST
भूपेश और धनेन्द्र ने सचिन के सामने एक-दूसरे को कोसा, मुंह खोलने-खुलाने की नौबत आई
x

रायपुर। रायपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक से एक अहम बात निकलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब सचिन पायलट के सामने धनेन्द्र साहू पार्टी की स्थिति बता रहे थे इस दौरान भूपेश बघेल भड़क उठे। धनेन्द्र साहू ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की कोई पूछ परख नहीं थी। हार की बड़ी वजह यही है।

नेता और कार्यकर्ता पर दबाव बनाना भूपेश का पेशा

कांग्रेस कार्यकर्ता का कहना है कि भूपेश बघेल अपना राज चलाने पार्टी की बैठकों में सब पर दबाव बनाते आ रहे है। बड़े नेता होने की वजह से भूपेश बघेल के खिलाफ मोर्चा खोल भी नहीं सकते है। कांग्रेस आलाकमान बघेल के खिलाफ शिकायत सुनती ही नहीं है।

धनेन्द्र साहू अब महंत गुट के

सूत्रों के मुताबिक़ भूपेश बघेल से अब चरणदास महंत भी उफ्फ गए है। महंत ने अपना स्पेशल गुट भी तैयार कर लिया है, बस्तर से लेकर सरगुजा क्षेत्र के ऐसे नेताओं को सेलेक्ट किया है। जिससे बघेल को कमजोर होना ही पड़ेगा। इससे मायने लगाया जा सकता है कि बघेल को कमजोर करने अब प्रदेश के वरिष्ठ नेता किस तरह मुहिम चला रहे है। वैसे तो भूपेश बघेल अब प्रदेश कांग्रेस के लिए कांटे के सामान है। अब समय रहते उसे कमजोर नहीं किया गया तो चुभते रहेंगे।

यह भी जानिए

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी कांग्रेस पार्टी का एक प्रमुख रणनीतिक निकाय होता है, जिसका काम राजनीतिक मामलों पर मंथन करना, चुनावी रणनीति बनाना और संगठन को मजबूत करने के लिए फैसले लेना होता है। यह कमेटी पार्टी के फैसलों में अहम भूमिका निभाती है, खासकर जब पार्टी को पुनर्गठन या हार की समीक्षा करनी होती है।

Next Story