छत्तीसगढ़
बीजापुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया सत्याग्रह
Nil dhankar
26 March 2023 4:08 PM IST

x
बीजापुर। कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ सत्याग्रह किया. इस दौरान विधायक विक्रम मण्डावी, बस्तर प्राधिकरण की सदस्य नीना उद्दे समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे. विक्रम मण्डावी ने कहा कि, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाली पार्टी है और वे कभी नहीं डरेंगे.
आगे उन्होंने कहा, केंद्र सरकार चाहती है कि, राहुल किसी भी सूरत में सदन में ना आ पाए और ना बोल पाएं. विक्रम ने कहा कि, पीएम मोदी अडानी के मामले में चुप हैं. सत्याग्रह वह ताकत है, जिसके आगे अंग्रेज भी झुके थे और अब मोदी सरकार को भी झुकना होगा. राहुल गांधी उन लोगों में शामिल हैं जिनकी दादी और पिता ने देश की भलाई के लिए अपना बलिदान दिया है.
Next Story





