छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी के अध्यक्ष के ही खिलाफ खोला मोर्चा, दुर्व्यवहार करने का आरोप

Nil dhankar
15 Jan 2022 4:51 PM IST
कांग्रेस पार्षदों ने पार्टी के अध्यक्ष के ही खिलाफ खोला मोर्चा, दुर्व्यवहार करने का आरोप
x

जांजगीर। जांजगीर जिले के खरौद नगर पंचायत में नगर पंचायत का अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से है। इसके बावजूद पार्टी के पार्षदों ने ही अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंप दिया है। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत के अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

15 पार्षद वाले खरौद नगर पंचायत में कांग्रेस के 5, बीजेपी के 5, शिवसेना का एक और 4 निर्दलीय पार्षद हैंं। चुनावों परिणाम के दौरान निर्दलीयों और शिवसेना के समर्थन से यहां पर कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।

पार्षदों ने बताया कि कई बार अध्यक्ष हमसे दुर्व्यवहार करते हैं। जनहित के कार्य करने के बजाए व्यक्तिगत फायदे के लिए काम करते हैं। गलत तरीके से बात करते हैं। जिसके चलते क्षेत्र की जनता भी इनसे नाराज हैं। पार्षदों ने कलेक्टर को बताया है कि अध्यक्ष निधि के पैसे से का भी अध्यक्ष दुरुपयोग करते हैं। अध्यक्ष कांति कुमार केशरवानी के 2 साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। मगर वह हमसे हमारे वार्ड में काम करने के लिए भी पैसे मांगते हैं। जिसकी वजह से हम इलाके में काम नहीं करवा पा रहे। पार्षदों ने अध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र में पानी की समस्या है। इसके लिए भी कई बार कह चुके हैं। मगर इस पर अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि पार्षदों के इस तरह से मोर्चा खोलने से अध्यक्ष की कुर्सी जाना लगभग तय माना जा रहा है। पार्षदों ने कलेक्टर से यहां जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिन निर्धारत करने की मांग की है।


Next Story