छत्तीसगढ़
कांग्रेसी पार्षद की लात-घूंसों से पिटाई, गांव वालों ने चोरी करते पकड़ा
Rounak Dey
19 Aug 2021 12:18 PM IST

x
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में कांग्रेसी पार्षद को ग्रामीणों ने चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। पार्षद का नाम वाहिद अली है, जो खेतों से टमाटर के पौधों की चोरी कर रहा था। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी पार्षद की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
इस गांव में ग्रामीणों ने सब्जी के पौधे लगाये थे, उन्ही पौधे में से टमाटर के पौधों की चोरी करने के लिए पार्षद वाहिद अली आया हुआ था। वो पौधों की चोरी कर ही रहा था कि ग्रामीणों में से किसी ने देख लिया, उसके बाद उसने हल्ला कर दिया और भी ग्रामीणों को इक्ट्ठा कर लिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर वाहिद अली को पकड़ लिया। इसी बीच ग्रामीणोें ने आरोपी पार्षद का वीडियो भी बनाना शुरू कर दिया।
Next Story





