छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद ने की थी बीएसपी कर्मचारी से ठगी, गिरफ्तार

Nilmani Pal
3 March 2024 8:11 AM GMT
कांग्रेस पार्षद ने की थी बीएसपी कर्मचारी से ठगी, गिरफ्तार
x
छग न्यूज़

दुर्ग। जिले में दूसरे की जमीन को अपनी बताकर बेचने के नाम पर एक बीएसपी कर्मचारी से 10 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने कांग्रेस पार्षद संजय देशलहरे को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर 4 महीने पहले ही FIR दर्ज हुआ था। लेकिन गिरफ्तारी नहीं की गई थी। घटना जामुल थाना क्षेत्र की है। टीआई केशव कोशले ने बताया कि साल 2019 में पार्षद संजय देशलहरे ने जामुल में 5 हजार वर्गफीट दूसरी की जमीन को बीएसपी कर्मी से 20 लाख में सौदा किया था। सौदा होने के बाद पीड़ित ने 8 मई 2019 को आरोपी पार्षद को आरटीजीएस के माध्यम से 7 लाख रुपए और 3 लाख नकद दिया था। बाकी 10 लाख जमीन की रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी।

आरोपी पार्षद ने पीड़ित से कहा था कि वो एक साल के भीतर जमीन की रजिस्ट्री करवा देगा, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित बीएसपी कर्मी ने पार्षद से जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए बोला, तो आरोपी लगातार टाल मटोल कर उसे घुमाता रहा। संदेह होने पर पीड़ित ने जमीन के बारे में जानकारी जुटाई, तो उसे पता चला कि वह जमीन संजय देशलहरे के नाम पर नहीं, बल्कि किसी और के नाम पर है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद न्यायालय में याचिका दायर की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।


Next Story