छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद ने किया मारपीट, महापौर के घर के सामने युवक पर टूट पड़े

Nilmani Pal
26 Aug 2023 2:58 AM GMT
कांग्रेस पार्षद ने किया मारपीट, महापौर के घर के सामने युवक पर टूट पड़े
x
छग

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल के घर के सामने कांग्रेसी पार्षद आदित्य सिंह ने एक युवक की पिटाई कर दी। इसका विडियो सामने आया है। सेक्टर-5 महापौर नीरज पाल के घर के सामने एक निजी न्यूज चैनल का डिबेट शो था।

कार्यक्रम में जोगी कांग्रेस की तरफ से ईश्वर उपाध्याय और जहीर खान सवाल जवाब कर रहे थे। कांग्रेस के दोनों जिलाध्यक्ष, महापौर और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पार्षद मौजूद थे। विकास कामों को लेकर युवक के सवाल से कांग्रेसी बौखला गए और हाथापाई की नौबत आ गई।

एक युवक ने भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से पूछा कि आपकी सरकार ने 16% एससी आरक्षण देने का वादा किया था, जो नहीं मिला। कांग्रेस सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। इसी दौरान एक मुस्लिम लड़के ने कहा कि आपने हमें कब्रिस्तान देने का वादा किया था, 5 साल हो गए कुछ नहीं मिला। सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते है। यह सुनते ही कांग्रेसी आक्रोशित हो गए। इतने में वार्ड 7 के कांग्रेस पार्षद और एमआईसी मेंबर आदित्य सिंह ने युवक के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। भाजपा का आरोप है कि वह लड़का सतनामी समाज का था और इस तरह लड़के को मारना पूरे समाज की तौहीन है।


Next Story