छत्तीसगढ़

कांग्रेसी पार्षद शामिल हुए बीजेपी में, 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी थामा दामन

Nilmani Pal
8 April 2025 6:57 AM IST
कांग्रेसी पार्षद शामिल हुए बीजेपी में, 2 निर्दलीय पार्षदों ने भी थामा दामन
x
छग

जांजगीर। जिले के अकलतरा क्षेत्र के नरियरा नगर पंचायत के 2 कांग्रेसी पार्षद नंदकुमार निर्मलकर, रोशन सहगल और 2 निर्दलीय पार्षद भारतीय जनता पार्टी की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने गमछा पहनाकर स्वागत किया है।

इस दौरान जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, नगर पंचात के प्रभारी इंजी. रवि पाण्डेय, जिला महामंत्री भाजयुमो आकाश सिंह मौजूद थे. गौरतलब है कि, बीते निकाय चुनाव में जांजगीर-चाम्पा जिले के 6 नगरीय निकायों पर भाजपा ने कब्ज़ा जमाया था।

जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की थी जबकि बसपा ने भी 1 सीट पर की जीत दर्ज की थी। जिले के 11 नगरीय निकायों में से 6 पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की थी।

Next Story