छत्तीसगढ़

नगरीय निकायों में कांग्रेस का दबदबा कायम, देखें आंकड़े

Nilmani Pal
23 Dec 2021 6:40 AM GMT
नगरीय निकायों में कांग्रेस का दबदबा कायम, देखें आंकड़े
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है। नतीजों में कांग्रेस का दबदबा कायम है।

  1. चरोदा नगर निगम के कुल 16 वार्डो में 14 में कांग्रेस की बढ़त और 2 में भाजपा आगे
  2. बीरगांव नगर निगम की शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे। कांग्रेस में 15 वार्डो पर आगे। भाजपा 8 वार्डो पर आगे। JCCJ 8 वार्डों पर आगे। निर्दलीय 5 वार्डों पर आगे।
  3. बिलासपुर उपचुनाव अपडेट.. दूसरे राउंड के साथ कांग्रेस प्रत्यासी शेख असलम 1444 वोटों से आगे। भाजपा को मिले अब तक केवल 343 वोट
  4. खैरागढ़ नगर पंचायत में भाजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 9 सीटों पर कब्जा किया है। तो वहीं एक सीट पर टाई हो गया है।
  5. कोरिया के शिवपुर चरचा नगर पंचायत में कांग्रेस- 8, बीजेपी-5, निर्दलीय- 2 सीटों पर जीत दर्ज की है।
  6. जामुल नगर पंचायत में BJP-2, CONG-8, निर्दलीय- 2 सीटों पर आगे है।
  7. बीरगांव नगर निगम में कांग्रेस- 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं निर्दलीय-1 सीट पर आगे है।
  8. सरायपाली बसना उपचुनाव में वार्ड क्रमांक 9 अम्बेडकर नगर के लिए मतदान हुआ था। निर्दलीय प्रत्याशी शीत गुप्ता ने जीत दर्ज की है।
  9. रायगढ़ नगर निगम चुनाव में वार्ड क्रमांक 9 में बीजेपी 20 वोट से आगे चल रही है। वहीं वार्ड 25 से कांग्रेस 38 वोट से आगे चल रही है।
  10. रिसाली नगर निगम चुनाव के 4 वार्ड में निर्दलीय, 3 वार्ड में कांग्रेस, 2 वार्ड में भाजापा आगे चल रही है।
  11. भिलाई नगर निगम के मतगणना केंद्र में हंगामा हो गया। एजेंटो को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। मतगणना कक्ष बहुत छोटे होने से बनी अव्यवस्था एसपी कलेक्टर मतगणना केंद्र में मौजूद।
  12. बेमेतरा नगर पालिका परिषद उपचुनाव में वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है।
  13. सारंगढ़ के 2 वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है।
  14. बेमेतरा मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने 9 सीट, बीजेपी 5 सीट और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
Next Story