छत्तीसगढ़
सारंगढ नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष बनी सोनी बंजारे
Nil dhankar
3 Jan 2022 1:56 PM IST

x
सारंगढ़/बिलाईगढ़। कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़कर सारंगढ नगर पालिका के 15 वार्डों में से 11 में जीत दर्ज की है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बनाए जाने की घोषणा यहां कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित हुई। अब पार्टी की ओर सोनी बंजारे अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्हें कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष से लेकर सारंगढ़ विधायक उतरी जांगड़े का भी समर्थन है।
भाजपा के गढ़ माने जाने वाले सारंगढ़ में अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है। हालांकि सारंगढ़ में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव महज रस्म अदायगी ही थी। दरअसल सारंगढ़ परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति वह भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वार्ड चुनाव में भाजपा के किसी प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की है। जबकि सोनी अजय बंजारे शुरुआत से ही अध्यक्ष के लिए दावेदार मानी जा रही थी। उनका निर्विरोध अध्यक्ष होने का मार्ग प्रशस्त ही था।
Next Story





