राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट कभी भी

अभिषेक मनु सिंघवी के नाम पर कांग्रेस आलाकमान मुहर लगा सकती है, खबर लिखे जाने तक प्रदेश के नेताओं का कहना है कि स्थानीय नेताओं का नाम आलाकमान द्वारा नहीं माँगा गया है, और न ही कोई लिस्ट प्रदेश से भेजी गई है, इससे साफ़-साफ जाहिर हो रहा है कि दिल्ली में बैठे वरिष्ठ नेता को ही पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बना सकती है, प्रदेश के बाहर के नेता को देने का मन बना लिया है, नाम दिल्ली से ही आएंगे. शाम-देर रात तक लिस्ट जारी होने की संभावना है, फिर भी कहा नहीं जा सकता कि नया नाम अचानक कही भी से आ सकता है, हो सकता है कि लोकल छत्तीसगढ़ से अनुसूचित वर्ग से भी हो सकता है। कल 5 तारीख को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है। बीजेपी ने एक दिन पहले यानि कल अपना उम्मीदवार उतार दिया है, एक आम कार्यकर्ता लक्ष्मी वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य में राज्यसभा की 2 सीटें खाली हो रही हैं और ये दोनों ही कांग्रेस की जीती हुई सीटें हैं. कांग्रेस नेता केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है. अब मौजूदा परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ सबसे बड़ी दिकक्त यही है कि वह राज्य से एक ही राज्यसभा सीट जीत सकती है, क्योंकि दो सीट जीतने के लिए उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं.
छत्तीसगढ़ विधानसभा में साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी भारी भरकम बहुमत के साथ सत्ता में वापस आई थी. तब बीजेपी ने कुल 54 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ 35 सीटें ही आई थीं. जबकि एक सीट गोंडवाना प्रजातंत्र पार्टी ने ही जीती थी. अब एक राज्यसभा सीट जीतने के लिए 31 विधायक की जरूरत है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस आराम से एक-एक सीट जीत सकती है.
बीजेपी ने तो राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाकर मातृशक्ति को साधने की कोशिश की है. अब सबसे बड़ा सवाल जो सिर उठाए खड़ा है वह यह है कि कांग्रेस राज्यसभा के लिए किस पर दांव लगाएगी, जो बीजेपी की काट ढूंढ सके.





