छत्तीसगढ़
दुर्ग में कांग्रेस उम्मीदवार ने की BJP कार्यालय जाकर अपने पक्ष में वोट देने की मांग
Deepa Sahu
13 Dec 2021 11:17 PM IST

x
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
दुर्ग: नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस दल जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान एक आकर्षक नजारा देखने को मिला। कांग्रेस के प्रचारक जब चुनाव प्रचार करते आगे बढ़ रहे थे तो इस बीच में BJP का कार्यालय भी रास्ते में आया। फिर BJP कार्यालय जाकर अपने पक्ष में वोट देने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP कार्यालय जाकर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़े शिष्टाचार से अपना पक्ष रखा। बाद में दोनों दलों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया और अपने-अपने जीत के दावे किए। आप को बता दें कि रिसाली नगर निगम में कांग्रेस की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं।
Next Story





