छत्तीसगढ़
हर तरफ कोयला ही कोयला दिखता है कांग्रेस प्रत्याशी को : बीजेपी
Nil dhankar
5 April 2024 12:21 PM IST

x
रायपुर। बिलासपुर लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पर तंज कसते बीजेपी ने कहा, बिलासपुर वालों, इस कांग्रेस प्रत्याशी को हर तरफ कोयला ही कोयला दिखता है। वही साय मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 साल में कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना दिया। जिसे बिलासपुर से लड़ाया जा रहा है उसके ऊपर भी भ्रष्टाचार के आरोप में एफआईआर दर्ज हैं।
सट्टा एवं कोयले के मामले में। आज कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिससे कांग्रेस बौखलाई हुई है। यही वजह है कि कांग्रेस नेता असंयत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वे कुछ भी कर लें देश की जनता भी एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को ही देखना चाहती है।
Next Story





