छत्तीसगढ़

दुर्ग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कुछ देर में होगी शुरू

Nilmani Pal
29 Jun 2023 5:33 AM GMT
दुर्ग में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कुछ देर में होगी शुरू
x

दुर्ग। दुर्ग संभाग में आज कांग्रेस का बूथ चलो अभियान कार्यक्रम है। इसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और मंत्री ताम्रध्वज साहू और जयसिंह अग्रवाल शिरकत करेंगे। अन्य मंत्री और पदाधिकारियों को दूसरे जिले की विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई है।

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता पाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुकी है। इसे लेकर कांग्रेस बूथ चलो अभियान चला रही है। कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के बाद विधानसभा का दौरा शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से की गई है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लेकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र पहले से तय हो गया है। दुर्ग संभाग में आयोजित बूथ चलो अभियान की बात करें तो दुर्ग जिले की 6 विधानसभा सीटों में अलग-अलग विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं।

Next Story