छत्तीसगढ़

आदिवासियों को कांग्रेस ने फायदा पहुंचाया : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत

Nil dhankar
11 Jun 2023 10:24 AM IST
आदिवासियों को कांग्रेस ने फायदा पहुंचाया : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में इसी साल के अंत तक चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में सरगर्मी देखने को मिल रही है। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा भी शुरू हो चुका है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बस्तर दौरे पर आए थे, जिसके बाद से प्रदेश के सियासी गलियारों घमासान मचा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार पर आदिवासियों के साथ छल करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। केंद्रीय मंत्री के आरोपों पर खाद्य मंंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं को चुनौती दी है। मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो नेता कांग्रेस पर आरोप लगाता है कि आदिवासियों के साथ छलाव किया है वो अपनी आंख पर हाथ रखकर कसम खाएं। आदिवासियों को कांग्रेस ने फायदा पहुंचाया है कि भाजपा ने? कौन आदिवासियों के साथ छलाव किया है? आदिवासियों के आरक्षण को अगर भाजपा नेताओं ने नहीं रोका है तो अपनी आंख पर हाथ रखकर कसम खाएं कि अगर हम झूठ बोल रहे हैं तो हमारी आंख फूट जाए। फिर मैं ये बात मान लूंगा।

Next Story