छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक, पिछला फैसला पलटा

jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:10 AM IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक, पिछला फैसला पलटा
x
रायपुर: कांग्रेस ने बीते 31 जुलाई को पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी. इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह सीनियर ऑब्जर्वर और मीनाक्षी नटराजन ऑब्जर्वर को बनाया गया था. अब कांग्रेस अध्यक्ष ने मिनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया है. वहीं छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद को दी गई है. बता दें कि छत्तीसगढ़ के साथ अन्य चार राज्यों में नियुक्ति की गई थी. जिसमें मध्यप्रदेश में रणदीप सुरजेवाला सीनियर ऑब्जर्वर और चंद्रकांत हंडोरे ऑब्जर्वर को कमान सौंपी गई है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इसका आदेश जारी किया था.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story