छत्तीसगढ़

यहां सीएम की फोटो नहीं होने से कांग्रेसी नाराज, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

Nil dhankar
25 May 2022 10:07 AM IST
यहां सीएम की फोटो नहीं होने से कांग्रेसी नाराज, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की
x

बिलासपुर। कोटा के पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो नहीं लगाई गई है। जबकि वहां राष्ट्रपति, पीएम व राज्यपाल की फोटो है। सीएम की फोटो नहीं होने से कांग्रेस नेता व किसान कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने नाराजगी जाहिर किया है। लापरवाही बरतने वाले विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदेश के सीएम संवैधानिक पद है। नियमानुसार फोटो लगानी चाहिए।

जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि अधिकारी जानबूझकर पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक होता है। वह राज्य का प्रमुख होता है। राज्यपाल को राज्यों में प्रथम नागरिक होने का गौरव हासिल है। इसके बावजूद अधिकारी और कर्मचारी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। किसान नेता संदीप दुबे ने बताया कि किसी भी सरकारी भवन में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और राज्य प्रमुख की फोटो प्रोटोकाल के तहत सम्मान में लगाई जाती है। लेकिन पीडब्लूडी विभाग कोटा रेस्ट हाउस की दीवार पर जानबूझकर राज्य प्रमुख मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो नहीं लगाई गई है। ऐसा किया जाना संवैधानिक पदों पर बैठे सम्मानित लोगों का अपमान है।

Next Story