रायपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों ने खलबली मची हुई है। सभी प्रत्याशी अब अपने अपने क्षेत्रों में धुंआ धार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं अपनी जीत के लिए जनता से लुभावने वादे कर रहे हैं। इसी बीच मतदान से पहले कांग्रेस के घोषणाओं का पिटारा खुल गया है। रायपुर नगर निगम से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने कई घोषणाएं की है।
जिसमें उन्होंने 10 बिंदुओं पर दृढ़ संकल्प के साथ शहर विकास का वादा किया है। दीप्ति दुबे ने निगम दफ्तर में कॉल सेंटर से 24 घंटे में शिकायत निवारण करने की घोषणा की है। साथ ही हर वार्ड में उत्कृष्ट आंगनबाड़ी और मितानिन केंद्र स्थापना की भी घोषणा की है।
कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने अपने घोषणा पत्र में शहर के खुले नाले, चेंबरों को ढंकने का काम शीघ्र कराने की बात कही है। साथ ही पंजीकृत गणेश पंडालों को हर वर्ष प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने आवारा पशुओं से निजात के लिए गौठान, श्वानगृह बनाने का भी वादा किया है।