छत्तीसगढ़

भारतीय रणबांकुरों को बधाई : Arun Sao

Nil dhankar
10 Jun 2024 8:34 AM IST
भारतीय रणबांकुरों को बधाई : Arun Sao
x

रायपुर। राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने टीम इंडिया Team India को जीत की बधाई दी। X पर उन्होंने बधाई संदेश में लिखा, भारतीय रणबांकुरों को बधाई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार व अविस्मरणीय विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय क्रिकेट टीम Indian Cricket Team के सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों को बधाई एवं आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं!

chhattisgarh news बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सबसे चर्चित मुकाबले में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने रोमांचक रहे लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 6 रन से मात दी। भारतीय टीम ने सिर्फ 119 रन बनाए थे और पाकिस्तान की टीम 120 रन चेज करने में ही हथियार डाल गई।

वो कहते हैं ना जीतने के लिए सिर्फ जिद चाहिए, हारने के लिए तो एक डर ही काफी है...ये लाइन इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले पर एकदम सटीक बैठती है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला तो हर किसी को याद होगा जब भारत ने विराट कोहली के दम पर पाकिस्तान के मुंह से जीत छीनी थी। उस मुकाबले में एक समय ऐसा था जब भारत का जीत का प्रतिशत 3.4 रह गया था, तब किंग कोहली की जिद ने ही उस मैच में भारत को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी। ऐसा ही कुछ नजारा दो साल बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 में देखने को मिला।


Next Story