छत्तीसगढ़

आजाद चौक में विवाद: BJP पार्षद की कार का पीछा कर बैरन बाजार में पत्थर मारा, दो युवक एक घंटे के भीतर गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Sept 2026 12:13 PM IST
आजाद चौक में विवाद: BJP पार्षद की कार का पीछा कर बैरन बाजार में पत्थर मारा, दो युवक एक घंटे के भीतर गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: सोमवार की रात करीब 10:30 बजे बीजेपी पार्षद प्रीतम सिंह अपने परिवार के साथ गणेश पंडाल देखने-घूमने निकले थे। इसी दौरान आजाद चौक के पास प्रार्थी का दो युवकों से विवाद हो गया। मौके पर पुलिस द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया गया।
विवाद शांत होने के बाद प्रार्थी अपने परिवार के साथ कार से वहां से आगे बढ़ गए। इसी दौरान उक्त दोनों युवक प्रार्थी की कार का पीछा करते हुए आगे आए और मौका पाकर बैरन बाजार क्षेत्र में प्रार्थी की कार के पीछे के कांच पर पत्थर मार दिया, जिससे कार का कांच टूट गया। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा CCTV फुटेज एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के नंबर के आधार पर दोनों युवकों की पहचान की गई। पहचान होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. कृष यादव, पिता स्व. अरूण यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंकज गार्डन के पास, खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
2. आदित्य सिंह ठाकुर, पिता प्रताप सिंह ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी पंकज गार्डन के पास, खो-खो पारा, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर।
प्रकरण में अपराध क्रमांक 385/2026, धारा 296, 125, 324(1), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही दोनों युवकों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना में शामिल दोनों आरोपियों को महज एक घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, हंगामा एवं अशांति उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story