छत्तीसगढ़

वार्ड 45 का हाल: गंदगी और नालियों की समस्या से लोगो का बुरा हाल

Nilmani Pal
25 Sep 2023 11:10 AM GMT
वार्ड 45 का हाल: गंदगी और नालियों की समस्या से लोगो का बुरा हाल
x

राजनांदगांव। वार्ड नंबर 45 के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड में एक अर्से से नालियां टूटी पड़ी है। सफाई के अभाव में नालियां जाम पड़ी हैं। बरसात के दिनों में नालियों का पानी घरों में घुस जाता है। सड़क भी पूरी तरह से जलमग्न हो जाती हैं। वार्डवासियों ने बताया कि क्षेत्र के पार्षद गगन आइच एवम् निगम के अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इससे यहां के लोगों में निगम के प्रति रोष व्याप्त है।

सफाई न होने के कारण वार्ड में गंदगी के ढेर लगा हैं। गंदगी नालियों में गिर जाती है। इतना ही नहीं हवा के साथ घरों में गंदगी गिरती है। चारों तरफ गंदगी होने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है। वार्ड में गंदगी के ढेर होना कालोनी की पहचान बन गई है। नालियां जाम होने से उनकी दिक्कत ओर बढ़ गई है। नालियों के साथ गंदगी अटी पड़ी है। कालोनी में संक्रामक रोग फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 45 के वार्डवासियों ने बताया कि कालोनी की सड़क टूटी पड़ी है। इन पर चलना आसान नहीं है। अक्सर बुजुर्ग गिर जाते हैं। गडढों के कारण वाहन चालक भी गिर जाते हैं। सफाई न होने के कारण सड़क किनारे गंदगी के ढेर हैं। इन प्लाटों में गंदा पानी जमा रहता है। इससे चारों ओर बदबू फैली रहती है। गली में लगे गंदगी के ढेर अकसर राहगीरों के कपड़े गंदे करने का कारण बनते हैं। सफाई कर्मचारी के महीनों दर्शन नहीं होते। अगर सफाई कर्मी आते हैं तो गंदगी निकाल वहीं छोड़ देते हैं। गंदगी के कारण गली में मच्छरों की भरमार है। इससे गली में बीमारी फैलने की आशंका रहती है। कालोनी की सड़के बदहाल हो गई हैं। इसके चलते इन पर चलना कठिन हो गया है। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था न होने के कारण दिन ढलते ही अंधेरा पांव पसार लेता है। वह लोग दिक्कत के साथ घर तक पहुंचते हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को होती है। इनके गिरने का डर रहता है। इतना ही नहीं कई बार लोग टूटी सड़क में गिर पड़ते हैं। वाहनों चालकों के लिए भी परेशानी कम नहीं है। ध्यान हटते ही वाहन सवार गिर पड़ता है। गिरने से चोटिल हो जाता है। कालोनी के लोगों का कहना है कि सफाई नहीं होने के कारण उन्हें बाहरी लोगों व रिश्तेदारों के सामने शर्मिदगी महसूस होती है।


Next Story