
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर 06.06.26 से 12.06.26 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके तहत
आमजन को सुरक्षित समपार फाटक पार करने के प्रति जागरूक किया गया । अंतिम दिन दिनांक 12.06.26 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों तथा सिविल डिफेंस वोलैंटियर के द्वारा विभिन्न समपार फाटकों जैसे उरकुरा गेट (समपार फाटक-414), उरकुरा पश्चिम गेट (समपार फाटक-415), खमतराई गेट(समपार फाटक-417), सरस्वती नगर गेट (समपार फाटक-419) तथा रायपुर एवं सरस्वती नगर स्टेशन तथा ट्रेन क्रमांक- 12536 में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके , स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कुल लगभग 660 लोगों की काउंसिलिंग की गई। साथ में रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत अंतिम दिन दिनांक 12/06/26 को संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग के द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाड़ी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।





