छत्तीसगढ़
सुकमा कृषि विज्ञान केंद्र में 15 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का समापन
Shantanu Roy
18 July 2026 11:46 PM IST

x
छग
Sukma. सुकमा। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 दिवसीय विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुआ। 22 जून से 14 जुलाई 2026 तक चले इस प्रशिक्षण में 25 आत्मसमर्पित प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कृषि आधारित स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य उन्हें आजीविका के स्थायी साधनों से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।
प्रशिक्षण के दौरान विषय-विशेषज्ञों ने बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, हांडी दवा, थ्री-जी दवा, मछली टॉनिक, नाडेप खाद, वर्मी कम्पोस्ट, धान में हरी खाद, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, फलदार वृक्षारोपण, नीलहरित काई उत्पादन, कृषि यंत्रों का उपयोग, बकरी एवं मुर्गी पालन, ऑयस्टर मशरूम उत्पादन, सब्जी नर्सरी, धान की कतार बुवाई तथा मत्स्य पालन जैसी तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों को दंतेवाड़ा जिले के अध्ययन भ्रमण पर भी ले जाया गया, जहां उन्होंने मैलावाड़ा में धान की एसआरआई पद्धति तथा भूमगादी में प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया।
समापन अवसर पर उप संचालक कृषि पी.आर. बघेल, सहायक संचालक सुधीर कुजूर तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख एच.एस. तोमर सहित वैज्ञानिकों ने प्रशिक्षणार्थियों को कृषि एवं कृषि आधारित उद्यमों को अपनाकर सम्मानजनक आजीविका अर्जित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेती और उससे जुड़े व्यवसाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं तथा इनके माध्यम से आत्मसमर्पित युवा न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सकते हैं, बल्कि समाज की मुख्यधारा में आत्मविश्वास के साथ नई पहचान भी बना सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों ने भी अर्जित ज्ञान को स्वरोजगार में अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





