छत्तीसगढ़

स्कूल से कंप्यूटर की चोरी, प्राचार्य ने की थाने में शिकायत

Nilmani Pal
26 March 2022 8:17 AM IST
स्कूल से कंप्यूटर की चोरी, प्राचार्य ने की थाने में शिकायत
x
छग

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के झलफा स्थित शासकीय हाई स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने स्टाफ रूम से तीन कंप्यूटर पार कर दिए। जब सुबह स्कूल की सफाई कर्मचारी पहुंची तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी जानकारी प्राचार्य को दी। प्राचार्य ने घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले रजनीश पांडेय झलफा शासकीय हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं। गुस्र्वार की शाम स्कूल बंद होने के बाद स्टाफ अपने घर लौट गए। स्कूल सहायक कृष्ण कुमार मनहर ताला लगाकर अपने घर निपनिया चला गया। शुक्रवार की सुबह सफाई कर्मचारी पुष्पा यादव अपनी ड्यूटी पर पहुंची। इस दौरान स्कूल के स्टाफ रूम में ताला नहीं लगा था। दरवाजे पर तोड़फोड़ के निशान देखकर उन्होंने इसकी जानकारी स्कूल सहायक कृष्ण कुमार मनहर को दी। स्कूल सहायक ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्रभारी प्राचार्य रजनीश पांडेय को दी। वे स्टाफ के साथ स्कूल पहुंचे। उन्होंने स्कूल स्टाफ के साथ कमरे में प्रवेश किया। अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने स्टाफ रूम में रखे तीन कंप्यूटर मानिटर, दो सीपीयू, एक की-बोर्ड पार कर दिया था। इसके साथ ही कमरे में रखे आलमारी को तोड़ने का प्रयास किया गया था। प्राचार्य ने इसकी शिकायत हिर्री थाने में की। इस पर पुलिस ने स्कूल का निरीक्षण किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदेहियों की जानकारी ली गई है। फिलहाल पुलिस को चोरों का सुराग लगा रही है।


Next Story