
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने आज जनपद पंचायतों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।
जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं पीएम जन मन योजना के तहत निर्मित हो रहे आवासों को समयबद्ध रूप से और उच्च गुणवत्ता में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कार्य की प्रगति के लिए अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड का दौरा करे। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की बात कही। साथ ही आवास के साथ जल संरक्षण हेतु सोख्ता गडढा बनाए जाने को कहा। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने जल संचय जन भागीदारी अभियान के तहत जल संरक्षण संबंधी सभी अधोसंरचना कार्य का जियो टैंगिंग करने के निर्देश दिए। मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने नहर के उन्नयत कार्य सहित उन सभी कार्यों को भी प्राथमिकता क्रम में रखने को कहा जिसमें सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा सकता है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं को बिहान योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें आजीविकामूलक गतिविधियों से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और सहायता उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज को और मजबूत करने तथा मुद्रा लोन वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को आधार से जोड़ने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता के आधार पर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक धमेंद्र कुमार साहू, जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





