- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सौंपे गये कार्यों को...
सौंपे गये कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें- सांसद मोहन मण्डावी

उत्तर बस्तर कांकेर: सांसद मोहन मण्डावी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। जिसमंे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के कार्य, महिला एवं बाल विकास अंतर्गत पूरक पोषण आहार एवं मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मनरेगा के कार्य, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, स्व-सहायता समूह को अनुदान, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विद्युत एवं सिंचाई विभाग में संचालित कार्यों एवं योजनाओं में प्रगति की विस्तृत समीक्षा किया गया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सांसद मोहन मण्डावी ने कहा कि कांकेर जिले में जिला प्रशासन द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है, जो भी कार्य सौंपे गये हैं, उन्हें समय पर और गुणवत्तायुक्त पूर्ण किया जावे, गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





