छत्तीसगढ़
मानसून से पूर्व जरूरी निर्माण कार्य करें पूर्ण: कलेक्टर वसंत
Shantanu Roy
25 April 2026 11:54 PM IST

x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत वसंत ने शनिवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिले के सभी निर्माण विभागों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग शासन के नियमों के अनुसार ही निर्माण कार्य सुनिश्चित करें और कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने बैठक के दौरान विभिन्न विभागों में चल रहे निर्माणाधीन, प्रगतिरत और अपूर्ण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग जोनल प्रक्रिया अपनाते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय पर पूरा करें, विशेष रूप से अति आवश्यक कार्यों को तय समयसीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम कमिश्नर डी.एन. कश्यप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर वसंत ने नगरीय क्षेत्र में तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तालाबों का चिन्हांकन किया जाए और उनके सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में तालाबों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए और इसके लिए नगर निगम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गंभीरता से कार्रवाई करे। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की और सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, नालंदा परिसर निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), डीएमएफ से स्वीकृत कार्य और अन्य अधोसंरचना परियोजनाएं शामिल थीं।
कलेक्टर ने जिले में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मानसून से पहले सभी निर्माणाधीन सड़क कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे सभी हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और ट्राइबल हॉस्टल का चिन्हांकन किया जाए, जहां मुख्य सड़क तक पहुंच मार्ग उपलब्ध नहीं है। ऐसे स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि सुगम आवागमन की व्यवस्था हो सके। कलेक्टर ने कहा कि सभी अति महत्वपूर्ण कार्य जो मानसून से पहले पूरे किए जा सकते हैं, उन्हें प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में नालियों की सफाई मानसून से पूर्व कराने के भी निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या से बचा जा सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, विद्युत यांत्रिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरीय निकाय और सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण संबंधी विभागों की गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अंत में सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं, अन्यथा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Tagsअम्बिकापुरकलेक्टर अजीत वसंतनिर्माण कार्य समीक्षागुणवत्ता निर्देशसड़क निर्माणतालाब सौंदर्यीकरणनगरीय विकासछत्तीसगढ़ प्रशासनAmbikapurCollector Ajit Vasantconstruction work reviewquality instructionsroad constructionpond beautificationurban developmentChhattisgarh administrationछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





