छत्तीसगढ़
शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध, 12 सितम्बर तक आदेश लागू
Nil dhankar
9 Sept 2022 8:31 AM IST

x
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में गणेशोत्सव के दौरान आज से 12 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। राजनांदगांव शहर में गणेशोत्सव के दौरान शहर सहित छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या मं श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।
शहर में संध्या के समय भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए 12 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया है।
Next Story





