छत्तीसगढ़
जेल के मुख्य प्रहरी के खिलाफ SP और IG से शिकायत, गंभीर आरोप
Nil dhankar
9 Oct 2024 11:35 AM IST

x
दुर्ग durg news। कैदी जेल से छुटने के बाद जेल प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। आरोप है कि जेल के मुख्य प्रहरी रमेश बारसे ने बंदी से बेटे के नाम पर स्कूटी खरदवाई थी। जिसके लिए ऑनलाइन पेमेंट किया गया था। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर बंदी की पिटाई की जाती थी।
chhattisgarh news बंदी के जेल से छुटने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। जेल से छुटने के बाद बंदी ने दुर्ग SP और IG को इसकी शिकायत दी। बंदी ने बताया कि जेल के मुख्य प्रहरी रमेश बारसे ने जेल में स्कूटी खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करवाया था और बेटे के नाम पर स्कूटी खरीदवाई थी। बंदी के शिकायत के बाद अब पुलिस मामले को संज्ञान में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Next Story





