छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार की शिकायत पड़ी भारी, लापरवाही पर सरिया के पटवारी निलंबित
Shantanu Roy
11 July 2026 12:31 AM IST

x
छग
Bilaigarh. बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सरिया तहसील में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आम नागरिकों के कार्यों का समय पर निराकरण नहीं करने, क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहने और विभागीय निर्देशों की अनदेखी करने की शिकायतों की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद की गई।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मई को ग्राम पुजेरीपाली में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान ग्रामीणों ने पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई थीं। ग्रामीणों का आरोप था कि संबंधित पटवारी अपने हल्के में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, फोन कॉल का जवाब नहीं देते और राजस्व से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण नहीं करते। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच के दौरान शिकायतों की पुष्टि हुई और यह पाया गया कि पटवारी की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं थी। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि राजस्व संबंधी कई मामलों में अनावश्यक विलंब हो रहा था, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि तहसीलदार, सरिया ने पहले भी विभागीय कार्यों में लापरवाही को लेकर पटवारी को दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके उनके कार्य करने के तरीके में कोई सुधार नहीं हुआ। विशेष रूप से नक्शा बटांकन सहित अन्य महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं करने को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया। इसके बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने उपलब्ध जांच प्रतिवेदन और विभागीय अभिलेखों के आधार पर पटवारी वीरेंद्र सिंह राजपूत को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान वीरेंद्र सिंह राजपूत का मुख्यालय तहसील कार्यालय बरमकेला निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को समयबद्ध और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही, उदासीनता अथवा जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समयबद्ध एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश गया है।
Tagsसारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़ न्यूजकलेक्टर पद्मिनी भोई साहूपटवारी निलंबितवीरेंद्र सिंह राजपूतसरिया तहसीलराजस्व विभागसुशासन तिहारग्रामीणों की शिकायतलापरवाही पर कार्रवाईकारण बताओ नोटिसनक्शा बटांकनराजस्व कार्यतहसीलदार सरियाबरमकेला तहसीलप्रशासनिक कार्रवाईछत्तीसगढ़ न्यूजपटवारी सस्पेंडराजस्व अधिकारीजन शिकायतसमयबद्ध निराकरणविभागीय जांचअनुशासनात्मक कार्रवाईकलेक्टर आदेशसरकारी कर्मचारीराजस्व सेवाएंप्रशासनिक सख्तीछत्तीसगढ़ प्रशासनसरकारी कार्रवाईताजा समाचारSarangarh BilaigarhBilaigarh NewsCollector Padmini Bhoi SahuPatwari suspendedVirendra Singh RajputSaria TehsilRevenue DepartmentGood Governance Festivalcomplaint of villagersaction on negligenceshow cause noticemap partitionrevenue workTehsildar SariaBarmkela Tehsiladministrative actionChhattisgarh NewsRevenue Officerpublic complainttimely resolutiondepartmental inquirydisciplinary actionCollector ordergovernment employeerevenue servicesadministrative strictnessChhattisgarh administrationgovernment actionlatest newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





