छत्तीसगढ़

शिकायत पड़ी भारी, BEO-ABEO अटैच BRC पर गिरी गाज

jantaserishta.com
10 Sept 2026 9:28 AM IST
शिकायत पड़ी भारी, BEO-ABEO अटैच BRC पर गिरी गाज
x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शिक्षकों की शिकायतों के आधार पर जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने बीईओ और एबीईओ को ऑफिस अटैच कर दिया है, जबकि बीआरसी को निलंबित कर दिया गया है। तीनों अधिकारियों पर कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामला जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड शिक्षा विभाग का है, जहां शिक्षकों की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। फरसाबहार में पदस्थ बीईओ दुर्गेश देवांगन को जिला पंचायत कार्यालय और एबीईओ (ABEO) रविंद्र साय पैंकरा को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। वहीं, बीआरसी देवेंद्र सिंह को निलंबित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पत्थलगांव भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि तीनों अधिकारियों के खिलाफ शिक्षकों की ओर से कथित आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर रोहित व्यास ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद शिक्षा विभाग में यह कार्रवाई की गई। फरसाबहार विकासखंड शिक्षा विभाग के एक ही कार्यालय से जुड़े तीन अधिकारियों पर हुई इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story