छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज, घर के बाहर पुलिस का पहरा, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
8 Aug 2023 10:46 AM IST

x
कांग्रेस IT सेल के लोकसभा अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है.
कांकेर:आपसी लेन-देन के विवाद पर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में कांग्रेस IT सेल के लोकसभा अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया है. देर शाम तक कार्रवाई नहीं होने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाने के सामने मुख्य सड़क पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया. आखिरकार एसडीओपी के आश्वासन पर धरना समाप्त किया.
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी श्रृंखला पांडा ने संबलपुर स्थित निवास में आरोपियों के जबरन घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है. दो दर्जन से अधिक लोग वाहन में भरकर प्रार्थी के घर पहुंचे थे. प्रार्थी का आरोप है कि आरोपियों ने महिलाओं सहित घर के अन्य सदस्यों से मारपीट की. पीड़ितों के शिकायत के बाद दूसरे पक्ष ने भानुप्रतापपुर थाने में भी मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई. मामले में कांग्रेस IT सेल के लोकसभा अध्यक्ष नमन जैन ने कहा कि मुझे राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के लिए विरोधियों द्वारा फंसाया जा रहा है. फिलहाल, प्रार्थी के निवास पर पुलिस सुरक्षा की गई है, और मामले की जांच जारी है.
Tagsभानुप्रतापपुरकांकेरभानुप्रतापपुर थानाकांकेर पुलिसकांग्रेस IT सेलकांग्रेसBhanupratappurKankerBhanupratappur Police StationKanker PoliceCongress IT CellCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





