छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

jantaserishta.com
27 Aug 2026 12:33 PM IST
सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित
x
छत्तीसगढ़.
बलौदाबाजार: सीएम हेल्पलाईन 1076 में दर्ज शिकायत एवं जनपद पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर कार्य मे लापरवाही बरतने के मामले मे जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
जारी आदेशानुसार सीएम हेल्पलाईन 1076 में दर्ज शिकायत एवं सीईओ जनपद पंचायत पलारी के प्रस्ताव के आधार पर एवं आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत रसौटा के पंचायत सचिव बालाराम कुर्रे ग्राम पंचायत मुख्यालय में हमेशा अनुपस्थित रहते हैं एवं अधिकांश समय मोबाईल बंद रहता है जिसके कारण ग्राम पंचायत के हितग्राहीमूलक कार्यों एवं अन्य कार्यों का समय-सीमा में संपादन नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायत के कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण बालाराम कुर्रे सचिव ग्राम पंजचत रसौदा को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तक अपील) नियम, 1999 के भाग दो नियम 4 के तहत मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बालाराम कुर्रे के निलंबन उपरांत, सचिव ग्राम पंचायत गदौड अरूण कुमार कैवर्त्य को, ग्राम पंचायत रसौटा का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से सौंपा गया है।
निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत पलारी निर्धारित किया गया है एवं इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story