छत्तीसगढ़
शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत, समय पर नहीं पहुंचते स्कूल
Nil dhankar
23 Oct 2021 12:58 PM IST

x
अंबिकापुर। जिले के लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम डकई में शासकीय स्कूलों में समय पर शिक्षकों के नहीं पहुंचने का मामला सामने आया है। इस ग्राम में एक ही मैदान में प्राथमिक शाला और हाई स्कूल स्थित है। इन शालाओं का आलम यह है कि यहाँ बच्चे पहुंच कर मैदान में खेलते रहते है पर शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते। शिक्षकों के इस रवैये से पूरा गाँव परेशान है। जब इस बात की सूचना गाँव वालों ने वहां के सरपंच सीता नागेश को दी तब उन्होंने दो बार स्कूल का आकस्मिक निरिक्षण भी करवाया। निरिक्षण के दौरान शिक्षकों का देर से पहुंचना पाया गया। जब इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में शिकायत आई है। शिकायत की जाँच कराई जाएगी। जल्द ही स्कूल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
Next Story





