छत्तीसगढ़
आरआई के खिलाफ थाने में शिकायत, धार्मिक कार्यक्रम के दौरान किया जमकर हंगामा
Nil dhankar
24 May 2022 2:35 PM IST

x
बिलासपुर। बिलासपुर में पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक(RI) ने एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा कर दिया। वो इतना नाराज था कि उसने वहां रखीं कुर्सियां पकटनी शुरू कर दी उसे तोड़ भी दिया है। बताया गया कि वह इस कार्यक्रम का विरोध कर रहा था। जिसके चलते ये पूरा हंगामा हुआ है। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद आयोजकों ने मामले की शिकायत थाने में की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
दरअसल पुलिस लाइन इलाके में इन दिनों भागवत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस इलाके में पुलिसकर्मियों का ही परिवार रहता है। सोमवार शाम को भी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान शाम के वक्त RI धनेंद्र ध्रुव वहां पहुंच गया और कहने लगा कि यहां कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। लोगों ने RI के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Next Story





