छत्तीसगढ़

रायपुर एसएसपी के पास पहुंचा सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत

Nil dhankar
30 Jun 2023 5:57 PM IST
रायपुर एसएसपी के पास पहुंचा सांसद प्रतिनिधि के खिलाफ शिकायत
x

रायपुर। भाजपा नेता, और सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल के खिलाफ एक युवक ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत एसएसपी से भी की गई है। शिकायतकर्ता विनोद सोनी ने बताया कि तिल्दा में कन्या हाई स्कूल के पास बड़े भाई दीपक सोनी का मकान बन रहा है। सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल निर्माण कार्य को रोकने के लिए दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि भाई के दूकान में आकर निर्माण कार्य न रोकने पर उन्हें व उनके भाई को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि की इस हरकत की जानकारी सांसद सुनील सोनी को भी दी है। सुनील सोनी ने शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि तिल्दा थाने में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसकी शिकायत एसएसपी से की गई। सोनी ने कहा कि अनिल अग्रवाल से काफी परेशान हैं, और उनका जीना मुश्किल कर दिया है।


Next Story