छत्तीसगढ़

जमीन दलाल के खिलाफ एसपी से शिकायत, महिला से की लाखों रूपए की ठगी

Admin2
24 July 2021 9:26 AM GMT
जमीन दलाल के खिलाफ एसपी से शिकायत, महिला से की लाखों रूपए की ठगी
x
छत्तीसगढ़

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में मकान बनाने का ठेका लेकर महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोरबा जिले के कुसमुंडा निवासी अहिल्या यादव ने मामले की शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित घसनिन बाई राठौर के साथ मिलकर जमीन दलाल राजनांदगांव के विनोबा नगर निवासी नवीन परिहार के माध्यम से मोपका में जमीन खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने जमीन दलाल को ही मकान बनाने का ठेका दे दिया। इसके लिए उन्होंने 12 लाख 35 हजार स्र्पये दिए। स्र्पये मिलने के बाद जमीन दलाल भाग गया।

इस पर महिला ने मिस्त्री अनिल रजक को मकान बनाने का ठेका दे दिया। अनिल मकान बना रहा था। इस दौरान दयालबंद निवासी रिंकू छाबड़ा ने अनिल रजक को धमकाते हुए काम बंद करा दिया। इस पर वह मौके पर मौजूद रहकर मकान बनवा रही थीं। इस दौरान रिंकू ने महिला को जमीन अपना होने की बात कही। साथ ही नवीन परिहार की पत्नी नीता द्वारा जमीन का पावर आफ अटार्नी दिखाया। इस पर महिला ने नवीन और अनिल के खिलाफ एसपी आफिस और सरकंडा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने तीन महिलाओं के साथ मिलकर जमीन खरीदी थी। इसमें विनय की पत्नी भी शामिल थी। इस दौरान उसने सारी जमीनों को अपनी पत्नी के नाम पर कर दिया। साथ ही मकान बनाने के लिए 12 लाख से अधिक स्र्पये भी ले लिए। इसके बाद अब उसके साथी मकान निर्माण रोक रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story