छत्तीसगढ़
रायपुर के सिविल थाने में सीएम चन्नी और DGP के खिलाफ शिकायत
Nil dhankar
10 Jan 2022 6:14 PM IST

x
रायपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए BJP SC मोर्चा के पदाधिकारियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री और DGP के खिलाफ FIR करने की मांग को लेकर रायपुर के सिविल थाने में आवेदन दिया और आंबेडकर चौक में काली पट्टी लगाकर मौन धरने पर बैठे..
BJP SC मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में थानों में जाकर इससे संबंधित आवेदन सौंपा और मौन धरना दिया । भारतीय जनता पार्टी SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय कहा कि जिस तरह से पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरती गई है, इसके लिए वहां के मुख्यमंत्री और डीजीपी जिम्मेदार हैं…
Next Story





