छत्तीसगढ़
राज्यपाल से अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के सदस्यों ने की मुलाकात
jantaserishta.com
29 Nov 2022 7:44 PM IST

x
रायपुर: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में माधुरी मृगे के नेतृत्व में अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ के आंदोलनरत सदस्यों ने मुलाकात की।
राज्यपाल को सदस्यों ने बताया कि उनके परिजन बतौर शिक्षाकर्मी अस्थायी रूप से लगभग 10-12 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा संविलियन के पूर्व ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी, चूंकि उक्त कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली थी, जिससे परिवार आर्थिक चुनौतियां का सामना कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसे कुल 935 प्रकरण होने की जानकारी सदस्यों ने दी और राज्यपाल से सहयोग का आग्रह किया। महिला सदस्यों ने बताया कि संविलियन के पूर्व ऐसे प्रकरणों का निराकरण कर कर्मचारी के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई थी। अतएव उनके प्रकरणों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बातों को गंभीरता के साथ सुना और इस संबंध में जानकारी लेकर सहयोग करने की बात कही। इस दौरान श्रीमती माधुरी चंद्रा, गीता साहू, संतोषी राठौर और श्री प्रमोद चौबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





