छत्तीसगढ़

कंपनी का सुपरवाइजर 5 लाख की चोरी मामले में गिरफ्तार, 2 सहयोगी भी पकड़ाए

Nil dhankar
28 Oct 2022 11:58 AM IST
कंपनी का सुपरवाइजर 5 लाख की चोरी मामले में गिरफ्तार, 2 सहयोगी भी पकड़ाए
x

राजनांदगांव। शहर में स्थित रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेंटर में हुई 5 लाख की चोरी के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SP प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले की जानकारी दी। आरोपियों के पास से 3 लाख 81 हजार रुपए कैश, डीवीआर और 3 नए मोबाइल जब्त किए गए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि आरोपियों में कंपनी का सुपरवाइजर रोहित देवांगन (24 वर्ष), मने सिंह कुरेटी (25 वर्ष), परमेश्वर सलाम (38 वर्ष) और संतराम कुरेटी शामिल है। फिलहाल रोहित, मने सिंह और परमेश्वर की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी संतराम कुरेटी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि सुपरवाइजर रोहित देवांगन पहले भी एक मामले में जेल की हवा खा चुका है।

जिसके बाद तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने अपने एक और साथी संतराम कुरेटी का भी नाम लिया है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

Next Story