छत्तीसगढ़

47 लाख के गबन मामले में कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार

Nil dhankar
28 Oct 2022 8:53 AM IST
47 लाख के गबन मामले में कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने व्यापार विहार के इजी कंपनी से गबन के आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने तेल सप्लाई के नाम पर संस्थान के संचालक का 47 लाख रुपए गबन कर दिया। आरोपी मनोज डोंगरे को पुलिस ने रायपुर के वृंदावन कॉलोनी, टिकरापारा से पकड़ा है। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पीड़ित मोइन वनक पिता सिराज वनक ने तारबाहर थाना में शिकायत कर बताया था कि वह व्यापार विहार स्थित इजी एजेंसी का संचालक है और तेल सप्लाई का काम करता है।

साल 2019-20 में मनोज डोंगरे बतौर मैनेजर उनके यहां कार्यरत रहा। जिसने ही व्यापारियों से तेल का ऑर्डर लेकर तेल कंपनी से 47 लाख रुपए का तेल सप्लाई किया। हिसाब करने पर गड़बड़ी सामने आई। उसके बाद से मैनेजर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर मनोज डोंगरे के खिलाफ 406 की धारा के तहत कार्रवाई की थी।


Next Story