छत्तीसगढ़

कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार, काेयला चोरी करते पकड़ाया

Nil dhankar
2 April 2023 10:30 AM IST
कंपनी कर्मचारी गिरफ्तार, काेयला चोरी करते पकड़ाया
x
छग

कोरबा। कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है. गेवरा क्षेत्र में एक कोलवासरी से कंपनी के ही कर्मचारी ट्रेलर में 35 टन काेयला अफरा-तफरी करने में लगे थे। सूचना पर प्रबंधक ने माैके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला पुलिस के हवाले कर दिया गया। गेवरा क्षेत्र में एक निजी कंपनी की कोलवासरी है।

जहां गुरुवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे ट्रेलर सीजी-12-एडब्ल्यू-900 2 काे अनधिकृत रूप से उक्त कोलवासरी में प्रवेश कराया गया। जहां पीसी ऑपरेटर ने बिना कागजात के उक्त ट्रेलर में 35 टन काेयला लाेड कर दिया था। तब इसकी सूचना अधिकारियाें काे हुई। सहायक प्रबंधक समीर कुजुर के माैके पर पहुंचने पर ट्रेलर चालक मौके से भाग गया। आपरेटर करमजीत से पूछने पर उसने सुपरवाइजर रामकुमार किरण के कहने पर ट्रेलर लाेड करना बताया। करीब डेढ़ लाख रुपए कीमत का 35 टन काेयला चोरी की जा रही थी।

Next Story